Advertisement

समस्तीपुर में जनसंपर्क अभियान चलाकर 22 मई के सेमिनार को सफल बनाने का आह्वान

बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज विषयक सेमिनार का आयोजन-बंदना

माले नेत्री ने की शहरवासियों से कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाने की अपील

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। लोकप्रिय कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड रामदेव वर्मा के चौथे स्मृति दिवस पर आयोजित होने वाले सेमिनार को सफल बनाने को लेकर 19 मई को समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड में भाकपा माले द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर एवं दुकानों में जाकर कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण दिया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाकपा माले नेत्री बंदना सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र और जनाधिकारों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ व्यापक जन एकजुटता की जरूरत है। इसी उद्देश्य से बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज विषय पर उन्होंने आयोजित सेमिनार में बड़ी संख्या में जन भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

उपस्थित माले कार्यकर्ताओं ने बताया कि आगामी 22 मई को सुबह 11 बजे कर्पूरी सभागार समस्तीपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में भाकपा-माले के महासचिव कॉ दीपंकर भट्टाचार्य मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। जनसंपर्क अभियान में रेल विकास मंच के मनोज कुमार सिंह, जिला विकास संघर्ष मोर्चा के दीनबंधु प्रसाद, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मो. सगीर, मनोज शर्मा, सुनील कुमार, मो. लाल सहित दर्जनों स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *