Advertisement

हेमंत सरकार के खिलाफ बोकारो में भाजपा का एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड में 19 मई को धरना प्रदर्शन किया गया।

जानकारी के अनुसार किसानों से वादा खिलाफी एवं राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यहां एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए किसानों, युवाओं एवं आम जनता से किए गए वादों को पूरा करने की मांग की।

धरना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय एवं भाजपा बोकारो जिला मंत्री मनोज ठाकुर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। किसानों को उचित लाभ नहीं मिल रहा है तथा भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार महतो ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, मजदूरों एवं युवाओं को सिर्फ आश्वासन देने का काम कर रही है। जनता अब सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। भाजपा महामंत्री अनीश कुमार जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह असफल साबित हुई है।

कहा कि झारखंड में किसानों को समय पर सुविधा और युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है।कार्यक्रम में यदुनंदन जायसवाल, छोगा लाल सिंह, रामचरण महतो, सुरेश कालिंदी, गजानन महतो, राजेश्वर महतो, अभय कुमार जायसवाल, मनोहर महतो, कैलाश करमाली सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व् समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *