प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। कुशवाहा (कोइरी) समाज के झारखंड के बोकारो सहित कई जिले के प्रतिनिधि बिहार की राजधानी पटना पहुंचकर 19 मई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पहुंचकर भेंट की।
जानकारी के अनुसार प्रतिनिधि मंडल में पांकी विधायक डॉ कुशवाहा, शशीभुषण मेहता, कुशवाहा महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो, महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा, प्रशिक्षण प्रमुख संजय शान, दयानंद सिंह दांगी, सुनील कुमार महतो, निर्मल मेहता, मनदीप मेहता, अभय कुमार मेहता, राजदेव मेहता, सुनील कुशवाहा आदि शामिल थे।
कुशवाहा महासभा प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री चौधरी का स्वागत बुके और जननायक सम्मान पत्र देकर किया।
प्रतिनिधियों से भेंट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि झारखंड बिहार का हिस्सा है, इस नाते भी वे सदैव झारखंड के चौमुखी विकास, सुशासन और समाजिक न्याय की चिंता करते हैं। कहा कि झारखंड के रहिवासियों के समाजिक और राजनैतिक भागीदारी के लिए वे व्यक्तिगत तौर पर प्रयाप्त समय देंगे।
इस अवसर पर पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशीभुषण मेहता ने मुख्यमंत्री से कहा कि कुशवाहा समाज राजनैतिक रूप से सबका साथ सबका विकास के लिए मतदान करते रहा है, परंतु हमारे समाज को अबतक अपेक्षित राजनैतिक पहचान नहीं मिली है। झारखंड कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो ने उम्मीद जताई कि सीएम चौधरी के सहयोग से झारखंड में कोयरी कुशवाहा, दांगी, मेहता आदि समाज को समुचित राजनैतिक हिस्सेदारी मिलेगी। कहा कि महासभा आपके दिशा निर्देश का पालन करते हुए झारखंड में राजनैतिक भागीदारी के लिए हर स्तर पर संगठनात्मक प्रयास करेगी।
महासभा ने मुख्यमंत्री का स्वागत झारखंड में भव्य समारोह के माध्यम से करने का निमंत्रण दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता जब जब उन्हें याद करेंगे तो सदैव अपने बीच पायेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में समाजिक विकास के साथ सबों के आर्थिक विकास की असीम संभावनाएं है।
![]()













Leave a Reply