Advertisement

मैया सम्मान योजना सत्यापन हेतु जाने के दौरान लोहड़ी ठाकुर की मौत

प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नप क्षेत्र के रामरतन उच्च विद्यालय ढोरी में 19 मई को मैया सम्मान योजना भौतिक सत्यापन हेतु जाने के दौरान ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित नोनिया पट्टी रहिवासी पचास वर्षीय लोहड़ी ठाकुर की मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक अपनी पत्नी उपासना देवी के मईया सम्मान योजना के सत्यापन हेतु रामरतन उच्च विद्यालय जा रहे थे। इस दौरान सत्यापन केंद्र के बाहर सड़क के किनारे अचानक मूर्छित होकर गिर गए। इसके बाद स्थानीय रहिवासियों ने उन्हें उपचार हेतु अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। फिलहाल मामले की जांच बेरमो पुलिस कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *