Advertisement

नए श्रम संहिता के व्यापक प्रसार को लेकर करगली मे जागरूकता कार्यक्रम

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के आफिसर्स क्लब करगली मे नए श्रम संहिता के प्रावधानों का व्यापक प्रसार करने के लिए 19 मई को एक दिवसीय जागरूकता सत्र का आयोजन किया।

जागरूकता सत्र में चार नए श्रम कानूनों के विषय में एलयूसी प्रतीक आनंद द्वारा ठेकेदार एवं अधिकारियों के बीच में नई श्रम कानून के बारे में विस्तृत चर्चा कर सभी को अवगत कराया गया। एलयूसी आनंद ने नए श्रम संहिता को देश के श्रम तंत्र को आधुनिक, पारदर्शी और कर्मचारी हितैषी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। कहा कि नए श्रम कानून आगामी 21 नवंबर से लागू होने वाले हैं, जो भारत के श्रम शासन ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है।

जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रम संहिताओं की बेहतर समझ विकसित करना तथा संगठन में उनके प्रभावी एवं सुचारु क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। यहां वेतन संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता, तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यस्थल परिस्थितियाँ संहिता- का विस्तृत, उपयोगी एवं अत्यंत ज्ञानवर्धक विवरण प्रस्तुत किया गया। श्रम संहिताओं की समझ को मजबूत कर सक्षम, जागरूक एवं उत्तरदायी कार्यस्थलों के निर्माण की दिशा में यह पहल बीएंडके क्षेत्र द्वारा उठाया गया एक उल्लेखनीय कदम है।

मौके पर महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष खनन के. एस. गैवाल ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को विकसित हो रही श्रम संरचना के अनुरूप बने रहने और बेहतर कार्य संस्कृति में योगदान देने में मदद करने के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम फायदेमंद है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष मानव संसाधन विनय रंजन टुडू, प्रबंधक एचआर पीएन सिंह, सहायक प्रबंधक एचआर प्रेक्षा मिश्रा आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *