Advertisement

ह्यूमैनिटी सेवियर्स बोकारो ने लगाया थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर

जीवन दान ही ह्यूमैनिटी सेवियर्स की पहचान-ब्लड मैन सलूजा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। ह्यूमैनिटी सेवियर्स बोकारो द्वारा रेड क्रॉस ब्लड बैंक बोकारो में 19 मई को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व संस्था के संस्थापक हरबंश सिंह सलूजा उर्फ ब्लडमैन ने किया। शिविर मुख्य रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों हेतु आयोजित किया गया था। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस अवसर पर ब्लड मैन सलूजा ने कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए हमारे सदस्य समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्तदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन दान ही ह्यूमैनिटी सेवियर्स की पहचान है। विश्व रिकार्ड धारक ब्लडमैन सलूजा ने कहा कि उनकी संस्था के रक्तदाता पिछले 17 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में सेवा कार्य दे रहे है। उनके माध्यम से अभी तक 16000 से भी अधिक यूनिट रक्तदान कराया जा चुका है।

संस्था के प्रवीण कुमार ने बताया की समाज के हर नागरिक को अवश्य रक्तदान करना चाहिए। संस्था की रक्त वीरांगना माया राय ने कहा कि रक्तदान से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि जैसे ब्लड लेने वाले को जीवन दान मिलता है, वैसे ब्लड देने वाले को भी कई तरह के फायदे होते हैं। शिविर को सफल बनाने में संस्था के रक्तदाता भास्कर भारती, संतोष शर्मा, जितेंद्र बिश्वाल, हिमांशु सिंह, मनोज, सौरभ चौहान, चनप्रीत सिंह, राजेश कुमार, कमलेश कुमार, सागर कुमार, अभिषेक, हीरालाल गोराई, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी बोकारो की डॉक्टर मैथिली ठाकुर, सहयोगी राजकुमार सहित पूरी टीम का मुख्य रूप से सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *