एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना के प्रेमचंद रंगशाला में बीते 18 मई से आयोजित दो दिवसीय संगीताचार्य पंडित हीरालाल मिश्र सम्मान एवं संगीत महोत्सव का 19 मई को विधिवत समापन हो गया। उक्त जानकारी कलाकार साझा संघ के सचिव मनीष महीवाल ने दी।
उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संस्था त्रिवेणी कला केंद्र पटना द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से दो दिवसीय संगीताचार्य पंडित हीरालाल मिश्र सम्मान एवं संगीत महोत्सव का आयोजन प्रेमचंद रंगशाला पटना में किया गया। कहा कि 19 मई को महोत्सव के समापन सत्र में बिहार संगीत नाटक अकादमी के सहायक सचिव एवं ज़िला कला व संस्कृति पदाधिकारी पटना कीर्ति आलोक, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं कला संरक्षक एल. एन. पोद्दार तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
महीवाल ने बताया कि महोत्सव के समापन सत्र का प्रारंभ कला आंगन पटना द्वारा गणेश वंदना से किया गया। समूह नृत्य में शिवांगी सिन्हा, शीतल कुमारी, आराध्या श्रीवास्तव, अनुशा राज, अदिति राज, संजना, शुभि प्रियदर्शी एवं कुमारी सोनम ने भाग लिया। अगली प्रस्तुति मुजफ्फरपुर की गुनगुन ठाकुर द्वारा शास्त्रीय गायन में हारमोनियम पर राजेन्द्र प्रसाद तथा तबले पर अमरेश कुमार ने संगत की। इसके बाद मो. शाहिद के दल द्वारा समूह नृत्य तराना की प्रस्तुति की गयी, जिसमे अन्विता आनंद, अनिका आनंद, निवेदिता मानस, माहिका एवं अनुप्रिया ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इसके उपरान्त उरांव राँची (झारखंड) की इशिता रॉय एवं युक्ति प्रिया ने ओडिसी नृत्य की जुगलबंदी को पेश कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। अगली बारी त्रिवेणी कला केंद्र पटना के कलाकारों की थी, जिन्होंने कथक नृत्य का प्रदर्शन किया। इस समूह नृत्य में श्रीनिका सास्वत, काव्याश्री, सान्वी आनन्द, एशानी, नविका सुमन, आकृति सिंह, नाव्या सिन्हा, इशिता कुमारी, रोमाईका सिन्हा एवं स्वर्णिमा चन्द्रा शामिल थी। यहां पंकज कुमार सिंह ने हारमोनियम, योगेश्वर मिश्रा ने तबले तथा राजेश कुमार सिंह ने बाँसुरी पर संगत दिया। अंत में मो. शाहिद आलम, मानसी श्रीवास्तव तथा अनिता किरण द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति की गयी। सोमा चक्रवर्ती ने कार्यक्रम की उद्घोषणा की।

महीवाल ने बताया कि इस अवसर पर त्रिवेणी कला केंद्र पटना द्वारा रंगशाला में चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गयी, जिसका संयोजन कशवी शर्मा, कियारा शर्मा, हिमांशु राज, वैष्णवी, तान्या प्रवीण, आराध्या गुप्ता, शानवी भारती एवं शक्ति साह ने किया। महोत्सव के विभिन्न प्रभारों से जुड़े कलाकारों में प्रिंटिंग रॉबिन, प्रकाश देव कुमार, ध्वनि एवं विद्युत अमित राज, प्रेक्षागृह यशश्री मिश्रा, प्रेक्षागृह सज्जा देवोश्री कुमारी, आतिथ्य सत्कार योगेश्वर मिश्रा, यातायात व्यवस्था जितेन्द्र कुमार, कार्यकर्ता राजश्री राज, ऋषभ राज, शुभाशीष, नंदिनी, स्वागत डॉ अजय कुमार, इप्सा, अनुष्का घोष, सोनाली सरकार, सान्या कुमारी, महोत्सव समन्वयक डॉ अजय कुमार, महोत्सव संयोजक विजय कुमार मिश्रा तथा प्रेमचंद रंगशाला, बिहार संगीत नाटक अकादमी, आमंत्रित कलाकार एवं महोत्सव से जुड़े समस्त गणमान्य का सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव विजय कुमार मिश्रा ने सभी दर्शकों, आमंत्रित कलाकारों तथा महोत्सव से प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी कलाकारों तथा कार्यकर्ताओं को साधुवाद ज्ञापित करते हुए अगले वर्ष पुनः महोत्सव द्वारा प्रस्तुत होने की सूचना देकर दो दिवसीय चतुर्थ संगीताचार्य पंडित हीरालाल मिश्र सम्मान एवं संगीत महोत्सव के समापन की घोषणा की।
![]()













Leave a Reply