Advertisement

एआईएसएफ ने चलाया कलस्टर सिस्टम के खिलाफ जागरूकता अभियान

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) द्वारा कलस्टर सिस्टम के खिलाफ छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में 19 मई को झारखंड की राजधानी रांची के कोकर स्थित सूरज सिंह मेमोरियल कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया गया।

उक्त जानकारी देते हुए एआईएसएफ रांची जिलाध्यक्ष एहतेशाम परवीन ने बताया कि सूरज सिंह मेमोरियल कॉलेज कांके में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को कलस्टर सिस्टम से होने वाली समस्याओं एवं शिक्षा व्यवस्था पर उसके प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

जिलाध्यक्ष एहतेशाम ने बताया कि उक्त बैठक में उपस्थित सभी साथियों की सहमति से एस.एस.एम. कॉलेज का इंचार्ज हामिद अंसारी को चुना गया। साथियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन कॉलेज में छात्र हितों के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा। जागरूकता कार्यक्रम में एआईएसएफ के झारखंड प्रदेश सचिव विक्रम कुमार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अफ़ज़ल दुर्रानी, जिलाध्यक्ष एहतेशाम परवीन, उपाध्यक्ष ज़मीर अहमद एवं सचिव उत्तम उरांव उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने छात्रों से संगठित होकर शिक्षा एवं छात्र अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *