Advertisement

बगैर ऑडिट व् धारकों को मतदाता बनाये चुनाव पर रोक की मांग को ले माले का प्रदर्शन

दिघरूआ पैक्स पर आमसभा से 450 मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में हो दर्ज-सुरेंद्र

मृतक का नाम वोटर लिस्ट में होना लोकतंत्र की हत्या, चुनाव पर लगे रोक-मो. तौफिक

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के माधोपुर दिघरूआ पैक्स में बगैर 4 करोड़ रुपये जमाकर्ता कौ लौटाये, मतदाता सूची से मृतकों का नाम हटाये, आमसभा से बनाये गये 450 वोटर का नाम मतदाता सूची में जोड़े और बिना ऑडिट चुनाव कराने पर रोक लगाने की मांग को लेकर 19 मई को भाकपा माले एवं पैक्स बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले प्रखंड कार्यालय पर जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. तौफिक आलम तथा संचालन भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की।

इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में सामाजिक कार्यकर्ता मो. तौफिक आलम ने कहा कि पैक्स में करोड़ों रुपये गबन के बावजूद अब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गयी है। उन्होंने जमाकर्ताओं का पैसा वापस करने, दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने, आमसभा से बनाये गये 450 मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने, मृतकों का नाम हटाने तथा बगैर ऑडिट के चुनाव कराने पर रोक लगाने की मांग की है। माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर बिना ऑडिट चुनाव कराने की साजिश की जा रही है, जिसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।

धरना में भाकपा माले के आसिफ होदा, मो. एजाज, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, सोनिया देवी, निर्मला देवी, पार्वती देवी, एआईकेकेएमएस के समस्तीपुर जिला संयोजक चंद्रशेखर राय, रतन दास, मुरली केशरी समेत बड़ी संख्या में पीड़ित किसान एवं भाकपा माले के कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर 7 सूत्री मांग पर ताजपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रवि भूषण को सौंपकर तत्काल कारवाई की मांग की गई अन्यथा आंदोलन तेज करने की घोषणा की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *