प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के पुर्व महाप्रबंधक (जीएम) संजय कुमार पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह के आकस्मिक निधन की सुचना पाकर बीते 17 मई को गोमिया प्रखंड के हद में साड़म पहुंचे। पूर्व जीएम ने दिवंगत माधव बाबू के तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष सह बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
यहां पुर्व जीएम संजय कुमार ने कहा कि माधव बाबू जनप्रिय और ईमानदार जनप्रतिनिधि थे। गरीब गुरबो की मदद करना और जनता की सेवा उनके जीवन के अंतिम क्षण में भी होता रहा। ऐसे जमीनी नेता बिड़ले हुआ करते हैं, जिनमे कर्मठता, ईमानदारी व प्रतिबद्धता का भाव बिराजमान रहता हो। श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि नेता व ईमानदार इस सच्चाई का प्रत्यक्ष उदाहरण माधवलाल सिंह का नाम लेकर दिया जाता था।
गरीबो का मसीहा तो कई तथाकथित बनते हैं, लेकिन गरीबो का तारणहार माधव बाबू थे। उनके निधन से जो रिक्त स्थान हुआ है, उसकी भरपाई मुश्किल है। उपरोक्त ने शोकाकुल परिवार को ढाँढस बँधाते हुए विपदा की इस महा घड़ी में धर्य व साहस से काम लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री दिवंगत माधवलाल सिंह का भतीजा समाजसेवी सूरजलाल सिंह, भतीजा सह जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, पुर्व जिप सदस्य पुत्र प्रकाश लाल सिंह, कथारा क्षेत्र के विभागाध्यक्ष असैनिक संजय कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply