एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो में 18 मई को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें 34 छात्रों ने सफलता हासिल की।
जानकारी देते हुए के. बी. कॉलेज के व्याख्याता डॉ प्रभाकर कुमार ने बताया कि कन्वेनर बीबीए विभाग प्रोफेसर संजय कुमार दास द्वारा कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में जंतु शास्त्र सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें फ्लिपकार्ट कंपनी ने भाग लिया।
फ्लिपकार्ट कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर ने कहा कि कंपनी को 100 योग्य छात्र छात्राओं का इंटरव्यू लेकर चयन करना है। कुल 100 से अधिक छात्र छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें अंतिम रूप से 34 छात्र छात्राओं को चयनित किया गया। प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने बताया कि कॉलेज के होनहार छात्र छात्राओं के लिए कंपनियों से वार्ता कर उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि कॉलेज में बीबीए, बीसीए एवं अन्य विषयों के छात्र छात्राओं को रोजगारोन्मुखी बनाया जा सके।
कॉलेज के बीबीए तथा बीसीए विभाग के कॉर्डिनेटर प्रो. गोपाल प्रजापति ने कहा कि सेल्फ फाइनेंशियल कोर्स बीबीए, बीसीए के छात्र छात्राओं का शत प्रतिशत कैंपस कॉलेज के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है, ताकि कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन समय समय पर किया जाता रहे।
कन्वेनर बीबीए विभाग असिस्टेंट प्रोफेसर संजय कुमार दास ने बताया कि सुबह 10 बजे से ही कॉलेज में पास आउट छात्र छात्रा रजिस्ट्रेशन में शामिल हुए। कहा कि कंपनी द्वारा इंटरव्यू के आधार पर होनहार छात्र छात्राओं का चयन किया गया है। जॉब ऑफर मिलने से छात्र छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कहा कि कुल 34 छात्र छात्राओं को नौकरी के लिए आमंत्रित किया जाएगा। न्यूनतम अठारह हजार मासिक वेतन कई सेवा लाभ शर्तो के साथ मिलेंगे। छात्र छात्राओं के मेल पर ऑफर लेटर फ्लिपकार्ट कंपनी द्वारा भेजे जाएंगे।
कहा कि वेयरहाउस एक्जीक्यूटिव पोस्ट पर छात्र छात्राओं का चयन किया गया। कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो. इंचार्ज गोपाल प्रजापति, बीबीए विभाग के प्रो. संजय कुमार दास सहित फ्लिप्कार्ट कंपनी के कोलकाता से आए प्रतिनिधि शामिल रहे।
![]()













Leave a Reply