प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक एकेबी सिंह साड़म स्थित पूर्व मंत्री दिवंगत माधवलाल सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां महाप्रबंधक ने दिवंगत माधव बाबू के तस्वीर पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ हीं उनके पुत्र प्रकाशलाल सिंह, भतीजा व जिला परिषद सदस्य आकाशलाल सिंह, सूरज लाल सिंह आदि परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।
महाप्रबंधक के साथ साड़म पहुंचे श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह ने भी दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मजदूर नेता सिंह ने कहा कि जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर एक अच्छे जनप्रतिनिधि के अनुरूप माधवलाल सिंह का जीवनोपरांत कार्यप्रणाली रहा था। वे कर्मठ व ईमानदार प्रवृति के व्यक्तित्व थे। जमीन से जुड़े नेता रहने के कारण ही उनको माटीपुत्र कहा जाता था। माधव बाबू का आकस्मिक निधन से इस क्षेत्र ही नही, बल्कि पूरे झारखंड राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है।
![]()













Leave a Reply