Advertisement

नवीन को-ऑपरेटिव चिरा चास में जीरो वेस्ट सोसाइटी की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पर्यावरणीय संस्था वर्ल्ड ग्रीन लाइन द्वारा 17 मई को बोकारो जिला के हद में नवीन को-ऑपरेटिव चिरा चास में एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार चीरा चास स्थित कॉपरेटिव सभा गृह में जीरो वेस्ट सोसाइटी विषय पर आयोजित बैठक का उद्देश्य सोसाइटी में बेहतर कचरा प्रबंधन प्रणाली विकसित करना एवं रहिवासियों के बीच स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

बैठक में प्रीति रंजन ने बताया कि किस प्रकार नवीन को-ऑपरेटिव सोसाइटी एवं वर्ल्ड ग्रीन लाइन मिलकर समाज में जागरूकता फैला सकते हैं। उन्होंने घर-घर स्तर पर कचरे के पृथक्करण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग करना स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की दिशा में पहला कदम है।

बैठक के दौरान सदस्यों ने लगातार जागरूकता अभियान चलाने, घरों में कचरे के पृथक्करण को बढ़ावा देने, जैविक कचरे से कम्पोस्ट तैयार करने तथा अधिकतम सूखे कचरे के रिसाइक्लिंग पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सभी सदस्यों ने इस पहल को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया और सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में प्रमुख रूप से संस्था के सचिव कुशेश्वर मेहता, अरुण कुमार शर्मा, वेद प्रकाश गौतम, जितेंद्र कुमार सिंह, अमृत बाउरी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। अंत में सभी ने मिलकर नवीन को-ऑपरेटिव को एक स्वच्छ, जागरूक एवं जीरो वेस्ट सोसाइटी बनाने का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *