ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता-अमरदीप महाराज
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर पंचायत अंतर्गत टूगरी पहाड़ में पेयजल संकट से निजात दिलाने हेतु 17 मई को जिला योजना समिति की अनुशंसा से डीप बोरिंग निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। शिलान्यास जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज द्वारा किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और क्षेत्र में पेयजल सुविधा उपलब्ध होने पर खुशी जताई।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि टूगरी पहाड़ के रहिवासियों को लंबे समय से पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए डीप बोरिंग निर्माण की स्वीकृति दिलाई गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जाएंगे।
प्रखंड के उप प्रमुख प्रतिनिधि कपिल रजक ने कहा कि यह योजना ग्रामीणों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी और गर्मी के मौसम में रहिवासियों को राहत मिलेगी। वहीं वार्ड सदस्य धर्मनाथ महतो ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रयास से गांव में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में महानंद महतो, महादेव महतो, महेश महतो, विकास प्रजापति, समरेश रजवार, शंकर स्वर्णकार, कांग्रेस महतो, हीरालाल स्वर्णकार, जितेंद्र कुमार, निवारण महतो, मोतीलाल महतो, कौशल कुमार, शिबू रजक, विनोद नायक, रामेश्वर महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply