रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड राज्य कबड्डी संघ की विशेष बैठक 17 मई को पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के महासचिव संजय कुमार झा ने की।
बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 2026-2030 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गयी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जून के द्वितीय सप्ताह में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से नई कमेटी का गठन किया जाएगा।
बैठक में इसके अलावा सभी जिला कबड्डी संघों को निर्देश दिया गया कि वे आगामी 31 मई तक अपने-अपने जिला संघ की बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उसकी रिपोर्ट राज्य कबड्डी संघ को सौंपें। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए खेल कैलेंडर भी तैयार किया गया तथा संघ की विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सीनियर राज्य कबड्डी प्रतियोगिता आगामी 4 जून से धनबाद में आयोजित होगी। बैठक से पूर्व पूर्वी व् पश्चिम सिंहभूम जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिनिधियों का स्वागत किया। बैठक में संघ के अध्यक्ष तपन रावत, कोषाध्यक्ष हरीश कुमार, टेक्निकल बोर्ड के अध्यक्ष ए एम त्रिपाठी सहित कई पदाधिकारी और प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply