Advertisement

गिरिडीह में पत्रकार सम्मान समारोह में संगठन की मजबूती पर जोर

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। ऑल इंडिया स्मॉल एन्ड मिडियम जर्नीलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से गिरिडीह जिला मुख्यालय न्यू परिसदन में 17 मई को अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय लाल जबकि संचालन अभय कुमार ने किया। सम्मान समारोह के दौरान एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव का माल्यार्पण, अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। वहीं जिला कमेटी की ओर से प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार एवं प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह को भी अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

धनबाद जिलाध्यक्ष राहुल कुमार द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर गिरिडीह जिला प्रभारी अभय कुमार को प्रमंडल प्रभारी, राजेश कुमार सिंह द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा भी की गई।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है और पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकार हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश कानूनी सलाहकार कटरियार ने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी सहायता उपलब्ध कराना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने पत्रकारों को कानून संबंधी जानकारी एवं जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।

प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन पत्रकारों के मान-सम्मान एवं कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष संजय लाल, बोकारो के प्रशांत सिन्हा, धनबाद के राहुल कुमार, नित्यानंद प्रसाद, सुनील राज, चंदन प्रसाद, संतोष कुमार पाठक, मनोज कुमार, तेजेन्दर सिंह, एएमएस अमन, नवीन कुमार सिकदर, बिक्रम मिश्रा, रंजीत कुमार सिन्हा, हीरा सिंह, नवीन कुमार, चंदन कुमार, राकेश भदानी, मनमोहन कुमार, शैलेश चंद्र, हेमंत कुमार, दीपक कुमार पांडेय, प्रकाश कुमार सिन्हा, राहुल कुमार, राजदीप आर्यन, संजय ठठेरा सहित उपस्थित सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *