प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सिंहपुर पंचायत रहिवासी भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता विक्रम कुमार नायक उर्फ सुफल साव का मुंबई में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि 16 मई को भाजपा कार्यकर्ता नायक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों एवं शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। रहिवासियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
मौके पर उपस्थित भाजपा कसमार प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार महतो ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विक्रम कुमार नायक पार्टी के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे। वे हमेशा संगठन और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनका निधन भाजपा परिवार एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।
खैराचातर मंडल अध्यक्ष आनंद महतो ने कहा कि विक्रम नायक सरल, मिलनसार और समाज के प्रति समर्पित थे। वे हर सुख-दु:ख में जरूरतमंदो के साथ खड़े रहते थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता खो दिया है। भाजपा मंडल महामंत्री अनीश जायसवाल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि विक्रम का असमय निधन अत्यंत दु:खद है। वे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे और संगठन को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी। उनका जाना सभी के लिए बड़ी क्षति है। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय रहिवासियो ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
![]()













Leave a Reply