Advertisement

पेट्रोल-डीजल, दूध व् सीएनजी गैस के मुल्य वृद्धि के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फुंका

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में केन्द्र सरकार के जन विरोधी नीतियों, पेट्रोल-डीजल, दूध एवं सीएनजी गैस के मुल्यों में वृद्धि तथा किल्लत के विरोध में 16 मई को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तथा पुतला फुंका गया।

विरोध प्रदर्शन जिला कांग्रेस कार्यालय से गुरूगोविंद सिंह रोड होते हुए मेन रोड स्थित झंडा चौक पर पहुंचकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के हजारीबाग जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीति के कारण देश में महंगाई चरम पर है। इस महंगाई में आम जनता की कमर टुट गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव पूर्व कहा था कि मंहगाई कम करेंगे, लेकिन सरकार के सभी वादे अबतक खोखली साबित हुई है। आम जनता इसका जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में देकर केन्द्र में भाजपा की सरकार को जड़ से उखाड़ फैकने का काम करेगी।

मौक पर जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने बताया कि विरोध प्रदर्शन तथा पुतला दहन में प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, प्रदेश महासचिव जय शंकर पाठक, प्रदेश काॅऑर्डिनेटर बिनोद कुशवाहा, प्रदेश सचिव रेणू कुशवाहा, मनीषा टोप्पो, डाॅ प्रकाश कुमार सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन, प्रदेश प्रतिनिधिगण, जिला के पदाधिकारीगण, प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण, प्रखंड अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *