प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में 16 मई को पति के दीर्घायु हेतु पूरे प्रखंड में वट – सावित्री पूजा धूमधाम के साथ मनायी गयी।
मालूम हो कि वट-सावित्री पर्व को लेकर व्रती बीते 15 मई को अरवा खाना खाकर दूसरे दिन 16 मई की सुबह स्नान कर नए वस्त्र पहनकर बांस के डाला में फल, मिठाई, बांस का पंखा आदि लेकर वट वृक्ष में पूजा किया गया। पर्व की महत्ता देख अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूजा करने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है।

जानकारी के अनुसार बेरमो कोयलांचल के मकोली, सेंट्रल कॉलोनी, फुसरो, करगली बाजार, गांधीनगर, रामनगर, सुभाषनगर, कुरपनिया, जरीडीह बाजार, जारंगडीह, कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के समीप वट वृक्ष के तना में सुहागिन महिलाएं रक्षा सूत्र बांधकर पति के दीर्घायु होने की कामना की।
![]()













Leave a Reply