Advertisement

पारिवारिक सहायता केंद्र द्वारा मनाया गया पूर्व मंत्री दिवंगत अकलू राम महतो की जयंती

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। पारिवारिक सहायता केंद्र की ओर से 16 मई को गरीबों के मसीहा, समाजवादी नेता व संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री दिवंगत अकलू राम महतो की 79वीं जयंती समारोह मनाया गया। जयंती समारोह बोकारो के सेक्टर 8 ए राजेंद्र मोड में मदन मोहन महतो की अध्यक्षता एवं समरेश कुमार महतो के संचालन में मनाई गई।

इस अवसर पर पारिवारिक सहायता केंद्र के तत्वधान में सर्वप्रथम अकलू राम महतो की तस्वीर पर माला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत पुर्व मंत्री महतो का व्यक्तित्व सादा जीवन उच्च विचार वाला था। वे शोषित, वंचित, गरीब, अल्पसंख्यक, दलित के हक एवं अधिकार के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहें। समाजवादी नीति और आपने विचार धारा से उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। वे सामाजिक परिवर्तन के लिए हमेशा तत्पर रहे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे विचारधारा को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जयंती समारोह में प्रमुख रूप से मदन मोहन महतो, जयप्रकाश महतो, समरेश कुमार महतो, मनोज कुमार महतो, धनेश्वर महतो, महावीर महतो, हरेंद्र सिंह, मनोज कुमार नायक, कन्हाय महतो, राजेश ठाकुर, रंजीत सिंह आनन्द सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *