रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड छात्र मोर्चा बोकारो जिला इकाई ने 15 मई को नीट (NEET UG) परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री का पुतला दहन किया।
मोर्चा के बोकारो जिलाध्यक्ष सुमित रवानी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर छात्रों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रवानी ने कहा कि बीते 3 मई को आयोजित नीट परीक्षा में गड़बड़ी और बाद में एनटीए द्वारा परीक्षा रद्द किया जाना शिक्षा व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने इसे लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।
मोर्चा के जिला सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि बार-बार पेपर लीक की घटनाएं भ्रष्टाचार और लापरवाही का परिणाम हैं। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन व् पुतला दहन में अमित महतो, रोहित यादव, विकास सोरेन, राहुल कुमार, संजय सिंह, प्रकाश मुर्मू, आकाश महतो समेत बड़ी संख्या में छात्र और मोर्चा कार्यकर्ता शामिल थे।
![]()













Leave a Reply