Advertisement

आरकेएमयू के साथ स्वांग-गोविंदपूर फेज दो के नये पीओ ने की परिचयात्मक बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग-गोविंदपूर फेज दो परियोजना में नवपदस्थापित परियोजना पदाधिकारी सतीश कुमार त्रिवेदी के साथ श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गयी। संचालन परियोजना के प्रबंधक मानव संसाधन संविराज सिंह ने की।

इस अवसर पर आरकेएमयू प्रतिनिधियों द्वारा नये पीओ त्रिवेदी को बुके देकर परियोजना में पदस्थापना होने पर स्वागत किया गया। वही मानव संसाधन विभाग के अधिकारी को भी बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया। परिचयात्मक बजठक की शुरुआत में श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि और प्रबंधन ने क्षेत्र के जनप्रिय जनप्रतिनिधि व पूर्व मंत्री रहे माधवलाल सिंह के आकस्मिक निधन होने पर दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए संयुक्त रूप से प्रार्थना की।

मौके पर उपस्थित आरकेएमयू कथारा क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि श्रमिक जमात प्रबंधन के कार्यरूप से खुश रहते हैं, तब मजदूर प्रतिनिधि भी हर्षित रहते हैं। लेकिन कामगार खुश नही रहे फिर श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों का कार्यप्रणाली बदल जाता है। उन्होंने प्रबंधन को अश्वस्त किया कि औधोगिक संबंध में खटाश प्रबंधन की ओर से नही आई ऐसे में श्रमिक संगठन द्वारा सकरात्मक सहयोग देने का कार्य होगा। पीओ त्रिवेदी ने कहा कि उनका कथारा क्षेत्र में कार्य करने का पूर्व में अनुभव रहा है। क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में खान प्रबंधक के रूप में सेवा देने के साथ सीसीएल के कई क्षेत्र में सेवा देने का कार्य कर चुके है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को प्रवधान के अनुरूप सुविधा मिले, इसमें कोई कमी नही की जाएगी।

प्रबंधक मानव संसाधन ने विस्तृत रूप से किए जा रहे परियोजना स्तर के कार्यक्रम की जानकारी देने का कार्य किया। इस अवसर पर यूनियन के शाखा अध्यक्ष प्रेमजीत प्रसाद, सचिव धनंजय सिंह, क्षेत्रीय सहायक सचिव खगेश्वर रजक, सतीश वर्णवाल, ललन राम, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश राम महतो, कृष्णदयाल सिंह, शाखा के सहायक सचिव अजय राम, नरेश राम महतो, मुकेश कुमार चौहान, मुकेश साव, आशीष मार्था, मंसू कुमार, मनोरंजन कुमार मंडल, ऊदल कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *