विज्ञान में सुमिरन, वाणिज्य में वेदांत मयंक तथा कला संकाय में श्रेय कुमारी टाॅप
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुरम पेटरवार के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
बीते 13 मई को घोषित बारहवीं के परीक्षा परिणाम में विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में सुमिरन कुमार ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं वाणिज्य संकाय में वेदांत मयंक ने 77.8 प्रतिशत तथा कला संकाय में श्रेय कुमारी ने 77.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
बताया जाता है कि इसे लेकर 14 मई को विद्यालय परिसर में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा, प्राचार्य आजाद कुमार तथा समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। निदेशक एवं प्राचार्य ने सफल विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। वहीं प्राचार्य आजाद कुमार ने सभी विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करते हुए जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।
![]()













Leave a Reply