Advertisement

भगवान श्रीराम केवल आराध्य ही नहीं मानव समाज के आदर्श-आचार्य अंजनी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दांतू स्थित श्रींश्रीं लक्ष्मी नारायण महायज्ञ परिसर में 14 मई को भव्य, दिव्य एवं भक्तिमय वातावरण के बीच नव निर्मित राम दरबार मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुई।

इस ऐतिहासिक एवं पावन अवसर पर दांतू सहित आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालु रहिवासी उपस्थित हुए। मंदिर परिसर पूरी तरह श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। चारों ओर जय श्रीराम एवं हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

जानकारी के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में यज्ञ के आचार्य अंजनी शरण शास्त्री व बनारस से आए पंडितों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना एवं अनुष्ठान संपन्न कराया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आचार्य अंजनी शरण शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीराम केवल आराध्य नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के आदर्श हैं। उनके बताए सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलना ही सच्चा जीवन है। कहा कि आज दांतू राममय हो गया है। यह केवल मंदिर की स्थापना नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति एवं धर्म जागरण का महापर्व है। सभी श्रद्धालु दीपावली की भांति दीप प्रज्वलित कर उत्सव मनाएं तथा अपने जीवन में प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करें।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन, आरती एवं भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूब गया। श्रद्धालुओं ने राम दरबार में विराजमान प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं भक्त हनुमानजी के दर्शन कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक बना दिया।
इस अवसर पर बुण्डू के बीडीओ और गाँव की बेटी सावित्री कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने राम दरबार मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को क्षेत्र के लिए गौरव एवं आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बताते हुए महायज्ञ समिति एवं ग्रामीणों को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

महायज्ञ समिति के अध्यक्ष ने बताया कि नौ दिवसीय श्रींश्रीं लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन प्रवचन, हवन-पूजन, धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन एवं संध्या आरती महाप्रसाद भंडारा तथा मेला का आयोजन किया गया है। कहा कि 15 मई को पूर्णाहुति के साथ भव्य भंडारा और रात्रि में जागरण का आयोजन किया गया है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। साथ हीं मेला का आनंद उठाने की अपील की है।

यज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से यज्ञ आचार्य अंजनी शरण शास्त्री, कामेश्वर तिवारी, माथुर तिवारी, जिप पूर्व सदस्य गीता देवी ,यज्ञ समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, सचिव नागेंद्र कुमार, मनोज कुमार नायक, पारस नायक, अजय कुमार नायक, कुणाल किशोर, चंदन कुमार भारत, रमेश चंद्र दसौंधी, महेश्वर नायक, रमेश नायक, मुरलीधर नायक, राजेन्द्र प्रसाद दसौंधी, विष्णु प्रकाश, महेंद्र सिंह, अक्षय कुमार दसौंधी, गंगा सागर साव, मोहन कुमार नायक, शक्ति प्रजापति, बिमल प्रसाद नायक, कुणाल किशोर, राजेश्वर नायक, केदार नायक, निरंजन नायक, बालेश्वर मास्टर, आनंद महतो, बासुदेव नायक, नरेश नायक, मदन ठाकुर, भुवनेश्वर नायक जी एम, दीपनारायण नायक, संतोष नायक, गोपाल नायक, ललित दसौंधी, मिथिलेश नायक, मकुंद दसौंधी, अंकुश कुमार, गौतम नायक, आशीष कुमार, सुभाष पाल, गणेश नायक, शिवरतन नायक, अमर नायक, पवन कुमार, ओम प्रकाश, प्रमोद नायक,भोला साव, अरविंद नायक, कीर्तन नायक, सामंतो महतो, राहुल ठाकुर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि, दांतू एवं आसपास के क्षेत्रों से उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, श्रद्धा एवं उत्साह ने इस धार्मिक आयोजन को ऐतिहासिक, भव्य एवं अविस्मरणीय बना दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *