Advertisement

पैक्स में कथित गबन के खिलाफ माले एवं पैक्स बचाओ संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर दिघरूआ पैक्स में कथित 4 करोड़ रुपये के गबन और बिना ऑडिट चुनाव कराने की तैयारी के विरोध में 14 मई को भाकपा माले समेत जमाकर्ता किसानों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता मो. तौफिक आलम ने किया। धरना का संचालन भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में सामाजिक कार्यकर्ता मो. तौफिक आलम ने कहा कि पैक्स में करोड़ों रुपये के गबन के बावजूद अब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जमाकर्ताओं का पैसा वापस करने, दोषियों को जेल भेजने तथा पहले ऑडिट कराने के बाद ही चुनाव कराने की मांग की है।

माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर बिना ऑडिट चुनाव कराने की साजिश की जा रही है, जिसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। धरना में भाकपा माले के आसिफ होदा, मो. एजाज, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, रामदेव प्रसाद सिंह, राजद के प्रखंड अध्यक्ष नूर आलम, एआईकेकेएमएस के जिला संयोजक चंद्रशेखर राय, पलटन साह, रौशन कुमार, माधोपुर दिघरूआ पंचायत के मुखिया ब्रिजनंदन राम, सरपंच राजेश दास, उप मुखिया अतिश कुमार, पूर्व पैक्स सदस्य संजीत राय, चंदेश्वर राम समेत बड़ी संख्या में पीड़ित किसान एवं स्थानीय रहिवासी शामिल थे। मौके पर 7 सूत्री मांग पत्र ताजपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रवि भूषण को सौंपकर तत्काल कारवाई की मांग की गई अन्यथा 19 मई को प्रखंड कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *