प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया स्थित इंडियन एक्सप्लोसिव लिमिटेड में भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ की शाखा का गठन किया गया। आईईएल प्रबंधन द्वारा संघ को मान्यता देने की बात कही जा रही है।
जानकारी के अनुसार गोमिया स्थित इंडियन एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ की शाखा कमेटी का 14 मई को गठन किया गया, जिसे कंपनी प्रबंधन द्वारा मान्यता दी गई। इस अवसर पर बीसीएमएस के केंद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार महतो उपस्थित थे। उनके साथ केंद्रीय सचिव कृष्णा महतो, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश महतो और केंद्रीय उपाध्यक्ष राशिद खान भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस दौरान संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार महतो ने कहा कि हमारी यूनियन प्रबंधन के साथ तालमेल बनाते हुए मजदूरों के हित में काम करेगी। साथ ही सभी कर्मचारियों से बीसीएमएस से जुड़कर संगठन को और मजबूत बनाने का उन्होंने आग्रह किया। मौके पर अध्यक्ष बसंत प्रसाद, सचिव रवि कुमार सिंह, सह सचिव दिलीप कुमार, कुंवर पासवान, माधव चौधरी, सहजान हुसैन, जुलफेकार अंसारी, कोषाध्यक्ष सुरेश यादव, संगठन मंत्री सतीश मुर्मू सहित दर्जनों सदस्यगण मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply