Advertisement

झिरकी में शाकिब अली साबरी व् बेबी जारा डिस्को का शानदार कव्वाली मुकाबला

कव्वाली देखने पहुंचे झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो

कड़कती बारिश के बावजूद कव्वाली देखने डटे रहे हजारों महिला-पुरुष दर्शक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड अंतर्गत झिरकी में बीते 13 मई की रात्रि भव्य कव्वाली मुकाबला का आयोजन किया गया। कव्वाली मुकाबला देखने झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद खासतौर पर पहुंचे।

आयोजित कव्वाली कार्यक्रम में दर्शकों व् श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ी। लगातार बिजली कड़कने और बारिश के बीच सर पर कुर्सी ओढ़े श्रोता कव्वाली मुकाबला देखने के लिए रातभर डटे रहे। कव्वाली के दौरान धनवर्षा के बीच फ़ैजाबाद उत्तर प्रदेश के कव्वाल शाकिब अली साबरी तथा दिल्ली की कव्वाला बेबी जारा डिस्को के बीच जमकर मुकाबला देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो झिरकी पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। उद्घाटन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इसराफिल अंसारी, अंजुमन कमिटी के सेक्रेटरी मो. कलीम ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। इस दौरान बिहार एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया।

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन से शोकाकुल मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो मंच पर नहीं गए। उन्होंने इसराफिल अंसारी के आवास पहुंचकर झिरकी कव्वाली कमेटी एवं ग्रामीण रहिवासियों से मुलाकात की और दिवंगत नेता के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। बताया जाता है कि कव्वाली मुकाबले में मशहूर कव्वाल साकिब अली साबरी एवं कव्वाला बेबी जारा डिस्को ने शानदार प्रस्तुति देकर हजारों महिला-पुरुष दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरी रात चले कव्वाली मुकाबले में दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कव्वाली आयोजन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मौके पर मुख्य रूप से उत्तरी छोटानागपुर मरकज कमिटी के चेयरमैन मो. इसराफिल उर्फ बबनी, अंजुमन कमेटी झिरकी के सदर गुलाम रब्बानी, सेक्रेटरी कलीम अंसारी, रसूल बक्स, याकूब अंसारी, हाजी अब्दुल कुद्दूस, शराफत हुसैन, हाशिम अंसारी, शकील अंसारी, खुर्शीद आलम, जुनैद आलम, समीर (टीपू), गुलाम रब्बानी उर्फ नन्हें आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *