Advertisement

प्रखंड प्रमुख की पुत्री ने बढ़ाया मान, सीबीएसई 12वीं में 88.6 प्रतिशत अंक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार के प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी की बिटिया रानी श्रीमोयी डे ने सीबीएसई 12वीं (कला संकाय) परीक्षा में 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से घर-परिवार में हर्ष का माहौल है।

श्रीमोयी डे की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मेहनत और लगन से मिली इस सफलता को परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया जा रहा है।

प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने अपनी पुत्री की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज के विकास की मजबूत नींव है। श्रीमोयी की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *