Advertisement

मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं में शत-प्रतिशत रिजल्ट

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा का परिणाम 13 मई को घोषित किया गया, जिसमें मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 4/E, बोकारो के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को शत-प्रतिशत रिजल्ट दिलाया।

जानकारी के अनुसार विज्ञान संकाय से संजीव रजक ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, जबकि वाणिज्य संकाय से आर्यन कुमार ने 85.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता दर्ज की।

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्ग दर्शन और कठिन मेहनत को दिया।
प्राचार्य अमर प्रसाद एवं उप प्राचार्य देव दुलाल मित्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल ने विगत वर्षों की तरह इस बार भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर पूरे बोकारो जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं सचिव दिलीप कुमार झा ने कहा कि विद्यालय झारखंड में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *