रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के छात्र-छात्राओं ने भारत ओलंपियाड फाउंडेशन (बीओएफ) की विभिन्न विषयों की ओलंपियाड परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
सत्र 2025-26 के लिए आयोजित परीक्षा में विद्यालय के 400 से अधिक विद्यार्थी सफल हुए, जबकि 11 विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों में नेशनल रैंक वन प्राप्त की है।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ ए. एस. गंगवार ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र, उपहार एवं नकद पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि सोशल साइंस/ईवीएस में आश्वी सिंह, अमाया प्रसाद, अनन्या पूर्णिमा प्रधान, अनिमेष आर्या, माहिरा आलम, सजग सूर्यांश पांडेय और शैलजा सान्वी, अंग्रेजी में अक्षत प्रियदर्शी और प्राणिद्य कुमारी मिश्रा, गणित में अंशुमन झा तथा एप्टीट्यूड एवं रिजनिंग में अथर्व कश्यप ने नेशनल रैंक वन हासिल की।
वहीं लेवल-2 के अंग्रेजी विषय में ईशान स्नेही ने नेशनल रैंक 2 तथा प्राणिद्य कुमारी मिश्रा ने नेशनल रैंक 3 प्राप्त की। इसके अलावा राज्य स्तर पर विज्ञान में आयांश प्रियदर्शी, गणित में प्रांशी तथा समन्यु चौधरी ने रैंक वन हासिल कर विद्यालय और शहर को गौरवान्वित किया। प्राचार्य डॉ गंगवार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे अपनी मेहनत और लगन से आगे भी विद्यालय का नाम रोशन करते रहें।
![]()













Leave a Reply