Advertisement

मजदूर नेता व् मजदूर मसीहा स्वर्गीय कृष्ण मुरारी पांडेय की मनाई गई 31वीं पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। गिरिडीह के 16वीं लोकसभा सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय के बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय परिसर में 13 मई को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

पुर्व सांसद के पिता एवं बेरमो कोयलांचल के प्रसिद्ध मजदूर नेता, मजदूरों के मसीहा स्वर्गीय कृष्ण मुरारी पंडेय की 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पांडेय ने अपने पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों, विचारों और जीवन मूल्यों को स्मरण करते हुए भावुक श्रद्धासुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए पांडेय ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय कृष्ण मुरारी पांडेय एक सरल, अनुशासित एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित थे। उन्होंने अपने जीवन में सदैव ईमानदारी, संघर्ष, मेहनत एवं मानव सेवा के मूल्यों को सर्वोपरी रखा और परिवार सहित समाज को भी सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया।

. उन्होंने कहा कि आज जो भी संस्कार, सामाजिक सोच एवं जनसेवा की भावना उनके भीतर है, वह उनके पिता के आदर्शों और शिक्षाओं की ही देन है। उन्होंने कहा कि माता – पिता केवल जन्म देने वाले नहीं होते, बल्कि वे जीवन के प्रथम गुरु होते हैं, जिनके संस्कार व्यक्ति के चरित्र निर्माण की नींव रखते हैं। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर उन्होंने अपने दिवंगत पिता के गुणों एवं आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का दृढ़ संकल्प भी लिया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने भी स्वर्गीय पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह श्रद्धा, सम्मान एवं भावनात्मक स्मृतियों से ओत-प्रोत रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *