Advertisement

डीएवी ढोरी के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में लहराया परचम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में फुसरो-डुमरी पथ पर मकोली स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

जानकारी देते हुए विद्यालय कर्मी साधु चरण शुक्ला ने 13 मई को बताया कि बारहवीं में डीएवी ढोरी के कुल 233 छात्र-छात्राएँ परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें विज्ञान संकाय के 115 तथा वाणिज्य संकाय के 68 विद्यार्थी शामिल थे।
विज्ञान संकाय में प्रियंका कुमारी ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रिंस मेहता ने 84 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा पूर्णिमा सिंह ने 83.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शुक्ला के अनुसार विद्यालय की छात्रा अंजली कुमारी तथा तनय राज ने 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान पर रहे। वहीं वाणिज्य संकाय में यश चांडक ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आकांक्षा कुमारी ने 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा चिया मिश्रा ने 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय के प्राचार्य निशिकांत कर ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *