विद्यालय की विज्ञान संकाय छात्रा पलक कुमारी 97.8 प्रतिशत अंक लाकर बनी टॉपर
वाणिज्य संकाय में भी विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं का 13 मई को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के विद्यार्थियों ने पिछले सभी रिकार्डों को तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
डीएवी कथारा के विज्ञान संकाय की छात्रा पलक कुमारी ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनीं। रोशनी कुमारी ने विज्ञान संकाय में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस क्रम में छात्र मानस कुमार साव ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान एवं कृष कुमार गुप्ता ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के मान्या चौधरी ने 89.8 प्रतिशत, अनंत कुमार ने 88 प्रतिशत, साहिल वर्मा ने 86 प्रतिशत, नताशा कुमारी ने 84.6 प्रतिशत, अफ्सा फातिमा ने 84.4 प्रतिशत एवं अरमान चौधरी ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहले 10 विद्यार्थियों में अपनी जगह बनाई। जानकारी देते हुए डीएवी कथारा के शिक्षक बी. के. दसौंधी ने बताया कि विज्ञान संकाय में विद्यालय के 75 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
उन्होंने बताया कि 12वीं के वाणिज्य संकाय (कॉमर्स) में 52 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिसमें सलोनी कुमारी 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉमर्स की टॉपर बनीं। 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सुधा भारती ने दूसरे एवं 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर खुशी कुमारी ने तीसरे स्थान को सुशोभित किया।

इसी क्रम में रानी कुमारी ने 87 प्रतिशत, विराज ने 86 प्रतिशत, अनन्या ने 85 प्रतिशत, कृष्टि डे ने 83 प्रतिशत, अनीशा शर्मा एवं उमैरा अंजुम ने 81 प्रतिशत, ऋषि यादव ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप 10 में अपनी जगह बनाई।
विद्यालय के प्राचार्य सह- झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी. एन. खान ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन ने पिछले गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया था। इस वर्ष भी यह पूर्ववत चलेगा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर सुधारात्मक कक्षाएं भी काफी फायदेमंद सिद्ध हुई हैं, जिसके कारण परीक्षाफल में गुणात्मक सुधार हुआ है।
प्राचार्य डॉ खान ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को विशेष तौर पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अगले वर्ष एक सुनियोजित योजना एवं रणनीति के तहत इससे भी बेहतर परिणाम आएं जो विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाएंगे।
उन्होंने कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक सह- विद्यालय के स्थानीय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ए. के.बी. सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं कहा कि उनके आशीर्वाद के कारण ही यह सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से और बेहतरीन परीक्षा परिणाम सामने आएंगे।
विद्यालय के वरीय शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, जितेंद्र दुबे, डॉ आर. एस. मिश्रा, असित कुमार गोस्वामी, आराधना, बी. के. दसौंधी, राकेश रंजन, रितेश कुमार, जयपाल साव, आदिब अहमद, सहित सभी गणमान्य शिक्षकों की इस परीक्षा परिणाम में सराहनीय भूमिका रही। अत्यंत उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मियों सहित संपूर्ण विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
![]()













Leave a Reply