एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। दरभंगा जिला के हद में लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में आगामी 16 से 18 मई तक भाकपा माले द्वारा आयोजित होने वाले बिहार राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर तैयारी अभियान तेज कर दिया गया है।
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद के बाजार क्षेत्र समेत प्रखंड के गांव-टोले में विभिन्न स्तरों पर जनसंपर्क एवं कोष संग्रह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। साथ ही शाखा, लोकल एवं पंचायत कमिटी की बैठकों का सिलसिला भी जारी है।
जानकारी के अनुसार बैठकों में सम्मेलन की राजनीतिक एवं सांगठनिक महत्ता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की जा रही है। जनसंपर्क अभियान के दौरान 13 मई को भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य सम्मेलन संगठन को मजबूत करने तथा जन मुद्दों पर संघर्ष को और धार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गांव-गांव जाकर रहिवासियों से संपर्क किया जा रहा है तथा सम्मेलन के उद्देश्यों से अवगत कराया जा रहा है। जनसंपर्क अभियान में शामिल माले कार्यकर्ताओं ने कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी जारी है और सभी कमिटियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
प्रखंड कमिटी सदस्य सह खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में राज्य की राजनीतिक परिस्थिति, मजदूर-किसान, नौजवान, छात्र एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी तथा आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। मौके पर आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, जीतेंद्र सहनी, मो. एजाज, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, शंकर महतो, शाद तौहीदी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply