Advertisement

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति की बैठक में सम्मेलन की तैयारी पर मंथन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति की एक आवश्यक बैठक 11 मई को बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित वन विभाग परिसर में आयोजित किया गया। अध्यक्षता समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने की।

बैठक में वन सुरक्षा समितियों को मजबूत बनाने, वनों के विकास, संरक्षण एवं जागरूकता अभियान को गति देने के साथ-साथ केंद्रीय वन सम्मेलन के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सम्मेलन की सफलता एवं वन सुरक्षा समितियों के सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न प्रखंडों में चरणबद्ध बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही जानकारी दी गई कि बीते 14 मई को जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी की एक टीम झारखंड के बोकारो एवं रामगढ़ जिले के दौरे पर आ रही है। यह टीम ज्वाइंट फॉरेस्ट मैनेजमेंट कमेटी (जेएफएमसी) के सदस्यों के साथ वार्ता करेगी तथा समितियों के कार्यों का निरीक्षण भी करेगी। इस दौरान समिति के सभी सदस्यों से सक्रिय रूप से उपस्थित रहने का आह्वान किया गया।

बैठक में आगामी प्रखंड स्तरीय बैठकों की तिथि एवं स्थान भी निर्धारित किए गए, जिसमें रामगढ़ जिला के हद में गोला प्रखंड में 16 मई पुरुबडीह रेंज ऑफिस में सुबह 11 बजे, मांडू प्रखंड के कुजू में 17 मई को सुबह 11 बजे, चितरपुर प्रखंड के दुलमी में 18 मई को सेवई में सुबह 11 बजे, रामगढ़ में 19 मई को सुबह 11 बजे, बोकारो जिला के कसमार प्रखंड के बिट ऑफिस, खैराचातर में 20 मई को सुबह 11 बजे, बेरमो प्रखंड के फुसरो में 22 मई को सुबह 11 बजे, गोमिया प्रखंड के बड़की पुनू में 24 मई की सुबह 11 बजे प्रस्तावित है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शेष प्रखंडों की बैठक की तिथि बाद में तय की जाएगी तथा केंद्रीय वन सम्मेलन का आयोजन 31 मई तक कर लिया जाएगा। बैठक में मो. सुलेम, कार्तिक महतो, सूरज महतो, आनंद महतो, गंगाधर महतो, विजय गुप्ता, शंकर टुडू, चूरामन बेदिया, नकुल मुंडा, हुबलाल महतो, बीरू महतो, लालमोहन महतो, मनोज हेंब्रम, नीतीश हेंब्रम, सुनील मुर्मू, रामचंद्र सोरेन, रीतबरन मांझी, महेश्वर मांझी, देवनारायण बेदिया, हरख लाल महतो, प्रफुल्ल महतो, कैलाश चंद्र करमाली, अनीश कुमार, महेश महतो, जगरनाथ महतो सहित कई सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *