रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशहित में सोना और ईंधन की बचत को लेकर कही गई बात पर समाजसेवी ज्ञानेश जायसवाल ने आम जनों से गंभीरता से विचार करने की अपील की है।
जायसवाल ने 11 मई को एक भेंट में कहा कि यदि देश का प्रत्येक नागरिक एक वर्ष तक अनावश्यक खर्च, ईंधन की बर्बादी और सोने की अत्यधिक खरीद पर नियंत्रण रखे, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही विदेशी निर्भरता भी कम होगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हो सकेगा।
जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई और वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ईंधन एवं बहुमूल्य धातुओं की बचत बेहद जरूरी है। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि छोटी-छोटी बचत भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिया गया संदेश केवल आर्थिक सुधार का विषय नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक होने का भी परिचय है। समाज के सभी वर्गों को इस दिशा में सकारात्मक सोच के साथ आगे आना चाहिए।
![]()













Leave a Reply