Advertisement

दांतू के महायज्ञ में सम्मानित किए गये पत्रकार दीपक सवाल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दांतू में आयोजित नौ दिवसीय श्रीश्री 108 लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पांचवें दिन 11 मई को धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहौल के बीच पत्रकार दीपक सवाल को सम्मानित किया गया।

यज्ञ समिति की ओर से बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मुकेश मछुवा के हाथों पत्रकार को धार्मिक पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

सम्मान कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मौके पर कसमार के अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, कसमार के पूर्व थाना प्रभारी सह वर्तमान तेनुघाट ओपी प्रभारी भाजलाल महतो, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, यज्ञ समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, श्यामानंद नायक, पंसस नागेंद्र कुमार नायक, विमल कुमार नायक सहित यज्ञ समिति के अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे। मौके पर पत्रकार दीपक सवाल ने इस आत्मीय सम्मान के लिए यज्ञ समिति एवं उपस्थित सभी सम्मानित जनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *