ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा पंचायत में रहिवासी जल संकट से त्रस्त हैं। पंचायत के पुरनाडीह, कोचा कूल्ही, बोरवाडीह टोलो में इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को जल संकट का सामना करना पर रहा है।
बताया जाता है कि सुबह से ही ग्रामीण पानी के लिए परेशान रह रहे हैं। यहां झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से हर घर में पाईप का कनेक्शन मिला हुआ है। बावजूद इसके रहिवासी पानो देवी, यशो देवी, बबिता देवी, कमली देवी, पार्वती देवी, मूर्ति देवी, बाली देवी, रूपमणि देवी, अनीता देवी, सदमुनी देवी, राधा देवी, मंजू देवी, पार्वती देवी, अजंती देवी आदि महिलाओं का कहना है कि आज से लगभग दो वर्ष हो गए सप्लाई का कनेक्शन लिए हुए, लेकिन आज तक एक बूंद भी पानी नसीब नहीं हुआ है।
कहा गया कि इस भीषण गर्मी में खेत का पानी भी सुख गया है। एक चापाकल भी है वह भी खराब है। इसे लेकर महिलाएं 11 मई को तेनुघाट स्थित पीएचईडी कार्यालय पहुंची।महिलाएं घंटों कार्यपालक अभियंता को आने का इंतज़ार में बैठी रही, मगर नहीं आने पर दूरभाष पर कनिय अभियंता से बात की। उन्होंने कहा कि बिजली का तार टूटकर गिर गया है। इसको जोड़ने में समय लगेगा। कहा गया कि 12 मई को पंचायत में पहुंच कर इस समस्या को देखा जाएगा। साथ ही बहुत जल्द पानी की सप्लाई कैसे होगी इसका निदान किया जाएगा।
![]()













Leave a Reply