Advertisement

संजय झा ने प्रत्येक जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक किया निर्वहन-सांसद प्रतिनिधि

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार में नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद राजनीतिक शिष्टाचार मुलाकातों का दौर जारी है। इसी क्रम में भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने 11 मई को बिहार की राजधानी पटना में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने संजय झा को बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिन्ह भेंट किया और बाबा हरिहरनाथ का प्रसाद अर्पित कर उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। झा से मुलाकात के दौरान भाजपा नेता सिंह ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि, संजय झा की कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता की चर्चा पूरे बिहार में है। उन्होंने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा साबित की है और सौंपी गई प्रत्येक जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। कहा कि जल संसाधन मंत्री के रूप में झा का कार्यकाल में प्रदेश की जनता लाभान्वित हुई है।

सिंह ने कहा कि पार्टी और सरकार में उनकी सक्रिय भूमिका के चलते ही उन्हें पुनः महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। हाल के विधानसभा चुनाव में उनके रणनीतिक मार्गदर्शन में मिली सफलता उनकी राजनीतिक सूझबूझ का प्रमाण है। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मंडल अध्यक्ष मोनू कुमार सिंह, सुमंत बाबा समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने संजय झा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *