पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने दुसरे दिन भी जल समस्या की ली जानकारी
एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। भीषण गर्मी के बीच लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत के रहिवासी बूंद बूंद जल के लिए तरस रहे है। इसे लेकर कामता के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने दुसरे दिन 11 मई को गांव का भ्रमण कर जल समस्या की जानकारी ली।
पंसस खान ने बताया कि ग्राम कामता चेकनाका स्थित सूरज साव के घर के समीप लगे नल – जल कई माह से खराब पड़ा है। खराब मोटर को बनाने के लिए विभाग ने मोटर को अपने पास मंगवा लिया है, लेकिन अबतक मोटर लगाकर नल-जल चालु नहीं की गई है। इससे दर्जन भर ग्रामीण रहिवासी जल संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत के गुदून केशरी के घर के समीप लगे नल-जल की पानी सप्लाई पाईप क्षतिग्रस्त हो गया है, इसके कारण दर्जनों घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
खान के अनुसार पंचायत के बेलवाही में रहिवासी माड़ू गंझु के घर के समीप लगे नल-जल में मोटर और स्टार्टर खराब है। कहा कि मोटर स्टार्टर को खोलकर इसे बनाने के लिए विभाग के मिस्त्री लेकर चले गए हैं। आज तक मोटर स्टार्टर नहीं लगाए जाने से ग्रामीण जल समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दामोदर में एनएच किनारे सुरेंद्र उरांव के घर के समीप लगे नल-जल का मोटर खराब है। इसके कारण स्थानीय रहिवासी पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। कहा कि एक तरफ नल – जल का मोटर स्टार्टर विभाग के पास शोभा बढ़ा रहा है, ईधर पेयजल के लिए ग्रामीण परेशान हैं।
पंसस खान ने कहा कि पंचायत के ग्राम और टोलों में जगह जगह नल-जल योजना खराब है। इसकी जानकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को है। बावजूद इसके इसे ठीक करने में विभाग की दिलचस्पी नहीं दिख रही है। उन्होंने लातेहार जिला उपायुक्त संदीप कुमार से कामता पंचायत में पेयजल समस्या दूर करने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply