रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला में बढ़ते संगठित अपराध पर लगाम लगाने को लेकर बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा ने कैंप टू स्थित एसपी कार्यालय में अहम बैठक की। बैठक में सभी थाना प्रभारी, डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में एसपी ने साफ निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों को हर हाल में सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आमजनों से संवाद स्थापित कर पुलिस-पब्लिक संबंध मजबूत करने का निर्देश दिया। साथ ही थाने में आने वाले हर फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनकर कानून सम्मत कार्रवाई करने पर जोर दिया। शहर में बढ़ रही चोरी और छिनतई की घटनाओं पर चिंता जताते हुए एसपी ने पेट्रोलिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।
साइबर अपराध के मुद्दे पर एसपी ने कहा कि इसकी समीक्षा की जा रही है और जल्द ही इस पर नियंत्रण पाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि साइबर थाना में कई शिकायतों के बावजूद अपराधी अब तक गिरफ्त से बाहर हैं।
![]()













Leave a Reply