Advertisement

लोहरदगा में 102 वर्षीय कृष्ण लाल अग्रवाल को हमर अधिकार मंच ने किया सम्मानित

मंच के लोहरदगा में आरटीआई कार्यशाला में राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिभागी शामिल

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। हमर अधिकार मंच द्वारा झारखंड के लोहरदगा जिला मुख्यालय के राणा चौक स्थित अग्रसेन भवन में सूचना का अधिकार अधिनियम पर 10 मई को निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण व् दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यशाला में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया।

जानकारी के अनुसार उक्त कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात आरटीआई एक्टिविस्ट सह आरटीआई रिसोर्स पर्सन दीपेश निराला ने उपस्थित प्रतिभागियों को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यशाला में लोहरदगा के 102 वर्षीय वयोवृद्ध समाजसेवी कृष्ण लाल अग्रवाल को उनके लगातार समाज सेवा के कार्यों को देखते हुए उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया, जिन्होंने लोहरदगा जिला में खेल एवं युवा विकास को बढ़ावा देने के लिए ललित नारायण स्टेडियम के लिए अपना जमीन राज्यपाल के नाम दान दिया। अग्रवाल ने अपना जमीन दान देकर जगन्नाथ स्वामी का मौसी बाड़ी मंदिर बनाया तथा अभी तक लगभग 75 लाख श्रीराम का नाम लिख चुके हैं और सवा करोड़ श्रीराम नाम लिखने का इन्होंने लक्ष्य ठाना है।

कार्यशाला में मंच के केंद्रीय सचिव शकील अख्तर ने कहा कि झारखंड के सभी प्रमंडल और जिलों में हमर अधिकार मंच का विस्तार किया जाएगा एवं आम जनों को हक अधिकार कानून की जानकारी दी जाएगी, जिससे आम जन आंख से आंख मिलाकर बात कर सके और भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सके। कहा कि इसके लिए हमर अधिकार मंच कमर कस चुकी है, जिसके लिए दक्षिणी छोटानागपुर के जिला लोहरदगा में कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में जो भी मामला इस मंच के सामने आएगा उस पर आखिर तक लड़ाई लड़ी जाएगी। झारखंड उच्च न्यायालय रांची भी जाने का काम किया जाएगा। केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप राणा ने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड में सबसे बड़ा मंच भ्रष्टाचार से लड़ने वाला हमर अधिकार मंच होगा।

कार्यशाला में अध्यक्ष दीपेश निराला, महासचिव उमाशंकर सिंह, उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, नवल किशोर लाल, मीना कुमारी, प्रदीप राणा, सचिव चंद्रदेव कुमार वर्णवाल, चंदू, शकील अख्तर, सूर्य प्रकाश, शाहिद आलम, संयुक्त सचिव दीनबंधु कुमार, दिलीप कुमार, आशीष कुमार जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य अखिल कुमार, सुजीत कुमार पांडेय, मनोज कुमार सिंह, संजय, सुनील राम, बालमोहन प्रसाद, जावेद खान, बंटी अंसारी, विनोद यादव, आशीष कुमार, चमर राम प्रजापति, अजय मित्तल, प्रोफेसर जुगल प्रसाद, दुर्गा प्रसाद सोनी, कामिल टोपनो, माणिक राय, प्रो. शिवदयाल साहू एवं दर्जनों गणमान्य शामिल हुए। कार्यक्रम की संयोजकता शकील अख्तर और प्रदीप राणा ने की। जबकि, मंच संचालन रेणुका तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन मीना कुमारी ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *