Advertisement

सेवा और सम्मान संगठन की पहचान है-अजय कुमार सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन हमेशा मजदूर के हक और अधिकार के लिए कृत संकल्पित है। संगठन द्वारा हमेशा जागरूकता का परिचय देते हुए समस्या का निदान है, इसके लिए प्रयासरत है। सेवा और सम्मान हीं संगठन की पहचान है। उक्त बाते इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष सह बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने 9 मई को आयोजित सम्मान समारोह में कही।

ज्ञात हो कि अभी हाल ही में प्रमोशन पाय श्रमिक भुनेश्वर रवानी का संगठन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सिंह तथा कथारा वाशरी शाखा सचिव उत्तम कुमार ने कहा कि मजदूरों के समस्याओं को लेकर यूनियन हमेशा अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वाह करती है। जिससे मजदूरों का भरोसा और विश्वास यूनियन के ऊपर कायम है। कहा कि यूनियन के अध्यक्ष सह बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के मार्गदर्शन में यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य मजबूती के साथ अपना कार्य करते हैं। हमेशा मजदूरों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष रखते हुए उसके निराकरण करने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का कार्य करते हैं। परिणाम स्वरूप अधिकार से वंचित कामगार को न्याय मिल पाता है।

यूनियन के माध्यम से सेवा और सम्मान कार्यक्रम के तहत प्रमोशन पाए श्रमिक को यूनियन की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय सहायक सचिव दयाल यादव, शाखा सचिव उत्तम कुमार, महाप्रबंधक कार्यालय के सचिव एन एन मिश्रा, आर आर शॉप के अध्यक्ष रणजीत सिंह, मोहम्मद शमीम, सूर्यकांत त्रिपाठी, प्रवीण कुमार सिंह, आरके सिंह, सुबीर राय, अमनदीप सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *