Advertisement

आंधी तूफान से बोकारो थर्मल में पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध व् विद्युतापूर्ति बाधित

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिले में 9 मई को आयी तेज आंधी तूफान व् बारिश से बोकारो थर्मल पोस्ट ऑफिस के समीप मुख्य सड़क में बड़ा वृक्ष गिर गया। साथ ही डीवीसी की बिजली पोल टेढ़ा होने के कारण पोल का इलेक्ट्रिक तार भी टूट गई।

बताया जाता है कि दोपहर से देर रात्रि तक चले तेज आंधी के कारण बिजली का पोल तार सहित धराशायी हो गया। जिसके कारण बोकारो थर्मल के कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति पुरी तरह बाधित हो गई है। उपस्थित डीवीसी बोकारो थर्मल के अधिकारियों ने बताया कि बिजली तार का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली बहाल कर दिया जाएगा। बताया कि तेज आंधी के साथ आए बारिश के कारण पेड़ गिर गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *