Advertisement

डीएवी जूनियर विंग के बाहर अभिभावकों से मिले डीएवी के प्राचार्य

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीएवी जूनियर विंग स्वांग के बाहर खड़े अभिभावकों से प्राचार्य ने भेंट की। प्राचार्य ने अभिभावकों को आस्वस्त किया की यहां बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी।

जानकारी के अनुसार 9 मई को बोकारो जिला के हद में गोमिया-कथारा मुख्य मार्ग स्वांग स्थित डीएवी जूनियर विंग के बाहर रोज की भांति बच्चों के अभिभावक और कई ऑटो चालक छुट्टी के वक्त बच्चों को लेने के लिए आए थे। तभी अचानक जूनियर विंग गेट के समीप प्राचार्य एके मिश्रा अपनी चार पहिया वाहन से निकलकर सभी को नमस्कार करते हुए मिले। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि आपके बच्चे हमारी जिम्मेवारी है।

हम स्कूल में बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा देने का काम करेंगे, किंतु अभिभावकों का भी फर्ज बनता है अपने बच्चों के उपर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। कहा कि बच्चों की हर छोटी बड़ी चीज पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। जब तक वह स्वांग डीएवी में है, तब तक उनकी कोशिश रहेगी कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले और स्कूल प्रबंधन बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों ने भी मुस्कुरा कर प्राचार्य का अभिवादन किया और उनकी बातों को गौर से सुना तथा प्राचार्य को साधुवाद दिया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *