Advertisement

एसडीपीओ ने की विभिन्न थानों का दौरा, पुलिसकार्मियों को दिए कई निर्देश

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में एसडीपीओ बेरमो वशिष्ठ नारायण सिंह के द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में एसडीपीओ द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिया गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय राँची (झारखंड) एवं पुलिस अधीक्षक बोकारो द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में 9 मई को एसडीपीओ द्वारा दुग्धा थाना, बोकारो झरिया ओपी तथा चंद्रपुरा थाना में उपस्थित सभी पदाधिकारी/ कर्मियों/ थाना मुंशी को थाना में आये फरियादी के साथ अच्छा व्यवहार करने, यूनिफार्म अच्छे ढंग से पहनने, ओडी ऑफिसर को अपने कार्यों को विधि के अनुसार करने का विशेष निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर जनता की समस्या का समाधान करने हेतु ग्रामीण क्षेत्र में जाने, रहिवासियों से मिलने, आमजनों की समस्या किसी भी विभाग से हो, उनकी बातों को सुनने, अगर कोई पीड़ित से आवेदन प्राप्त हो तो सम्बंधित विभाग को निराकरण हेतु अनुरोध पत्र भेजने का निर्देश दिया गया।
एसडीपीओ सिंह ने डिजिटल जागरूकता के संबंध में कनीय पुलिसकर्मी को अवगत कराने तथा कोई इसका दुरूपयोग अपने हित में साक्ष्य को प्रभावित करने के लिए उपयोग ना करें, इस संबंध में सभी थानों के कर्मी को अवगत कराते हुए सचेत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *