Advertisement

जोरदार आयी आंधी तूफान ने तेनुघाट में पहुंचाई भारी नुकसान

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिले में 9 मई की शाम आए तेज आंधी तूफान ने जिला के हद में तेनुघाट में भारी तबाही मचायी है। कई घरों को तबाह कर दिया है।

बताते चले कि तेज आंधी तूफान ने जिला के हद में तेनुघाट अधिवक्ता कॉलोनी स्थित निशु बाबू के आवास के ऊपर लगा सीट कबाड़ कर हवा ने पलट दिया, जिससे ऊपर लगी पानी की टंकी भी फट गई। जिससे अनुमानित लगभग 40,000 का नुकसान हुआ। वहीं अधिवक्ता रविंद्र नाथ बोस के भी सीट पर ईट गिरने से टूट कर सीट फट गया। नीचे गिरने से उनके फ्रिज को भी नुकसान पहुंचा। जिससे उन्हें भी लगभग 15 से 20 हजार का नुकसान हुआ।

इस तरह से यह आई आंधी ने और कई जगह को नुकसान पहुंचाया। अचानक आए तेज आंधी से रहिवासियों जबरदस्त झटका लगा। जहां चारों ओर लगे आम के पेड़ से आम नीचे गिरे नजर आ रहे हैं। वहीं कई घरों के ऊपर लगी प्लास्टिक भी उड़ गई। इससे पूर्व भी पहाड़ी शिव मंदिर के दीवार भी गिर गई है।

बताया जाता है कि तेनुघाट दो नंबर एवं तीन नंबर में भी बिजली का पोल तार सहित धराशायी हो गया। कई पेड़ भी गिर गए। जिससे बिजली भी कट गई है। वहीं तेनुघाट एक नंबर बस स्टैंड के पास पेड़ गिर गई, जिससे कुछ देर तक के लिए रास्ता बंद हो गया। पेड़ को रास्ता से हटाया गया, इसके बाद हीं रास्ता खुला।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *