Advertisement

अवैध बस्ती हटाने गई बीएसएल सिक्योरिटी टीम पर पथराव, दो जवान घायल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर बारह ए स्थित काली मंदिर के समीप 9 मई को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एयरपोर्ट से सटी अवैध बस्ती हटाने पहुंची बीएसएल सिक्योरिटी टीम पर अचानक रहिवासियों ने पथराव कर दिया।

बताया जाता है कि पथराव की घटना में दो होमगार्ड जवान अकरम अंसारी और बबलू घायल हो गए, जबकि कई अन्य को भी हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई, जब अतिक्रमण कारियों द्वारा भारी संख्या में पत्थर फेंके गए। पत्थर फेंकने वालो में ज्यादा संख्या महिला व् युवतियों की बतायी जा रही है। इस दौरान बीएसएल सिक्योरिटी के नवीन कुमार बाल-बाल बच गए। उनके बेहद करीब बड़े पत्थर गिरे, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए घायल जवानों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया और उन्हें अस्पताल भिजवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अतिक्रमणकारीयों द्वारा पत्थरबाजी की घटना के बाद बीएसएल सिक्योरिटी इंचार्ज आलोक चावला सहित लॉ विभाग और नगर प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। बताया जा रहा है कि बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा के निर्देश पर एयरपोर्ट क्षेत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध निर्माण हटाने और बॉउंड्री वॉल निर्माण की कार्रवाई की जा रही थी, इस दौरान यह घटना घटी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *