Advertisement

बोकारो पुलिस ने चोरी व् खोए 47 मोबाइल बरामद कर धारकों को सौंपा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार मोबाइल चोरी और गुम होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बोकारो पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए कुल 47 मोबाइल बरामद किए गए हैं।

इस अभियान के तहत बोकारो के बीएस सिटी थाना, सेक्टर नाइन हरला थाना, सेक्टर चार थाना, सेक्टर बारह थाना एवं सेक्टर सिक्स थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। बरामद मोबाइलों में बीएस सिटी थाना से 33, हरला थाना से 8, सेक्टर चार थाना से 2, सेक्टर बारह थाना से 3 तथा सेक्टर सिक्स थाना से एक मोबाइल शामिल है।

बरामद सभी मोबाइलों के धारकों को संबंधित थानों द्वारा सूचना देकर बीएस सिटी थाना में सत्यापन के बाद 9 मई से उन्हें सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो तुरंत संबंधित थाना में सूचना दें और सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करें। इससे मोबाइल का दुरुपयोग होने पर उसकी जानकारी तुरंत मिल सकेगी और उसे ट्रैक कर बरामद किया जा सकेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *