Advertisement

मध्य विद्यालय खैराचातर में स्टेट टॉपर छोटी एवं जिला टॉपर खुशी परवीन सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मध्य विद्यालय खैराचातर में 8 मई को 10+2 कला संकाय की स्टेट टॉपर छोटी कुमारी एवं जिला टॉपर खुशी परवीन को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से दोनों छात्राओं को फूल-माला एवं प्रशस्ति देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि छोटी कुमारी और खुशी परवीन ने अपनी मेहनत, लगन एवं अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कहा गया कि दोनों छात्राओं ने पहली से आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई मध्य विद्यालय खैराचातर से ही पूरी की थी। छात्र जीवन से ही वे पढ़ाई के प्रति गंभीर, मेहनती एवं अनुशासित रही है।
विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक अजय कुमार जायसवाल ने कहा कि छोटी कुमारी और खुशी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित छात्राएं रही हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी मेहनत और सही मार्गदर्शन से राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।

विद्यालय परिवार ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से दोनों छात्राओं से प्रेरणा लेकर निरंतर मेहनत करने की अपील की। इस सफलता में विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक अजय कुमार जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता व पुर्व प्रत्याशी इमाम सफी ने कहा बोकारो की मिट्टी में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस कुछ संसाधन की जरूरत है। कहा कि गोमिया विधायक व् राज्य के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद को कसमार प्रखंड में एक डीग्री काॅलेज खोलने की पहल करनी चाहिए, जिससे सुदूर क्षेत्र के बच्चे डीग्री स्तरीय पढ़ाई पुरी कर सके।

मौके पर वर्तमान प्रधानाध्यापक अमित कुमार जायसवाल, शिक्षिका मेहताब हक, मीना जायसवाल, भारती कुमारी, डोली कुमारी, शिक्षक कामदेव विश्वकर्मा, विमल कुमार राय, विग़न कुमार महली आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *